ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/10/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 31 तालाब रोड बैढन से जयन्त जाने वाले मार्ग को जोड़ती है वही घुरिताल में स्थानीय चन्दा देवी शाह दावा करती है कि अभी हाल ही में 3 महीने पहले पीसीसी सड़क बनी थी जो 3 महीने भी नहीं चल पाया है जो सड़क अपने आप में सब कुछ बयां कर रहा है और वही स्थानीय और चलने वाले लोग बताते हैं कि इसके पूर्व में सीवर
लाइन और पानी पाइप लाइन लगाने के लिये गड्ढा खोदा गया जो पाइप लाइन बिछाने के बाद पूरी तरह मिट्टी- मुरूम फिलिंग के बाद बेलन वाहन न चलाने के कारण जगह-जगह दल-दल होने से 3 माह के अंदर दर्जनों जगहो पर पूरी तरह से सड़के धंस गयी और स्थानीय बताते हैं के निगम के ठेकेदार एवं अधिकारियों के मिलीभगत से आनन-फानन में यह कार्य कराया गया है जो कमीशन का भेंट पूरी चढ़ चुका है अभी और कई जगहों पर सड़क धंसने की संभावना बनी हुई है और ऐसे में जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स के रुपये का दुरुपयोग नहीं तो क्या है ?

वही स्थानीय बताते हैं कि इस के पार्षद- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा (चंदे) हैं जो नगर पालिक निगम सिंगरौली में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ इसके बावजूद गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया जो कभी वार्ड में आते तक नही हैं और वही वार्ड पार्षद – अध्यक्ष अपने ही सरकार को खुद विगत कई माह पूर्व में एक कार्यक्रम के दौरान कहते नजर आये थे कि हैं कि घटिया कार्य कराओगे तो जनता चुनाव में जूता मारेगी अब उनके ही वार्ड का यह हाल है स्थानियो ने उपयंत्री व ठेकेदार के विरुद्ध घटिया निर्माण कार्यों की जाँच करवाकर उचित कार्यवाही की माँग करते हुये जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है और क्षतिपूर्ति की माँग की है ।
www.badhtakatwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal