Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ईनामी बदमाश रुपए, कपड़े लेने आए , पुलिस को देखते ही कार से कूदकर भागे, मददगार पकड़ा

ग्वालियर-

पंकज सिकरवार हत्याकांड के आरोपित भाईजी चौहान और रमन चौहान के लिए खाना, कपड़े व रुपए लेकर पहुंचे मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक कट्टा व 4 कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि पुलिस को देखकर दोनों बदमाश कार से कूदकर खेतों में भाग गए। घटना दीपावली की रात ट्रिपल आईटीएम संस्थान के पीछे की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मदद करने की धाराओं व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रिपल आईटीएम के पीछे रोड पर दीपावली की रात हुई घटना

– दोनों बदमाशों का खाना, रुपए व कपड़े लेकर पहुंचा था युवक, कट्टा, कारतूस मिले

हजीरा के वैष्णोपुरम में 10 जुलाई दोपहर प्रॉपर्टी कारोबारी व भाजपा नेता के छोटे भाई पंकज सिकरवार की हत्या में नामजद आरोपित भाईजी उर्फ नीरज चौहान व रमन उर्फ रोहित चौहान पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। रविवार रात दोनों को हजीरा के ट्रिपल आईटीएम संस्थान के पीछे कपड़े व रुपए लेने आने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने तत्काल टीमें बनाकर घेराबंदी के निर्देश दिए। हजीरा पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने सागरताल रोड व ट्रिपल आईटीएम के पास घेराबंदी की। सूनसान रोड पर एक युवक टिफिन व बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। वायरलेस सेट पर एक-दूसरे को उसके और नजदीक जाने के लिए कहा गया। नजदीक जाने पर दिखा कि झाड़ियों और पेड के बीच एक ईऑन कार में कुछ लोग बैठे हैं, जिनसे यह युवक बात कर रहा है, तभी पुलिस ने दबिश दी। दबिश की भनक लगते ही कार से दो युवक कूदकर अंधेर में खेतों में कूदकर फरार हो गए। जबकि टिफिन और बैग के साथ युवक पकड़ा गया। उसकी पहचान राजू सिंह तोमर (47) पुत्र केशव सिंह निवासी तरेनी पोरसा मुरैना हाल निवासी नरोल अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। आरोपित की तलाश लेने पर एक 315 बोर का कट्टा व 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। उसने बताया कि वह रमन चौहान का रिश्तेदार है। रमन के घर से खाना व सामान लेकर रमन और भाईजी चौहान को देने आया था। कार से कूदकर भागने वाले वही दोनों थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को थाना लाकर बदमाशों की मदद करने व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...