Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*पुलिस ने तमंचा के साथ शीर्ष 10 के एक अपराधी को किया गिरप्तार*


बलिया:–पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार दीपावली, छठ के दृष्टिगत अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 28.10.2019 को उ0नि0 अजय प्रताप सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अपराधी हेतु बांसडीह रोड़ कस्बा में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति छाता की ओर से अवैध तमंचा व कारतूस लेकर कहीं अपराध करने की फिराक में जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के छाता रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच कर इंतजार करने लगे कि एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया भागने लगा जिसे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 10.45 बजे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ददन नट पुत्र परमानन्द नट निवासी छाता बांसडीह रोड़ बलिया बताया तथा जामातलाशी में उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
ददन नट पुत्र परमानन्द नट निवासी छाता बांसडीह रोड़ बलिया ।
*ददन नट का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0स0-17/98 धारा-379 भादवि थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
2- मु0अ0स0-134/99 धारा- 60 आ0 अधि0 थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
3- मु0अ0स0-262/99 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
4- मु0अ0स0-78/02 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
5- मु0अ0स0-55/03 धारा- 25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
6- मु0अ0स0-193/09 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
7- मु0अ0स0-65/04 धारा- 25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
8- मु0अ0स0-189/03 धारा-395,397 भादवि थाना कोतवाली बलिया।
9- मु0अ0स0-6/11 धारा- 60 आ0 अधि0 थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
10- मु0अ0स0-55/13 धारा- 110G थाना बांसडीहरोड़ बलिया।
*बरामदगीः-*
01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 उ0नि0 अजय प्रताप सिंह थाना बांसडीहरोड़ मय हमराह।
*दिनांक-28.10.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...