
बलिया:-पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ के दृष्टिगत अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 25.10.2019 को उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा चौकी प्रभारी सतनी सराय थाना कोतवाली मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अपराधी हेतु क्षेत्र टोल टैक्स जीम स्टैण्ड से बेदुआ यारपुर मोड़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा व कारतूस लेकर बेदुआ यारपुर की ओर से अपराध करने की नियत से आने वाला है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के बेदुआ यारपुर से आने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करने लगे की कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया। जिसे रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संदीप कुमार राव पुत्र बैजनाथ प्रसाद निवासी ग्राम मऊ भूजौटी थाना सराय लखंसी जनपद मऊ बताया तथा जामातलाशी में उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मोबाइल बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
संदीप कुमार राव पुत्र बैजनाथ प्रसाद निवासी ग्राम मऊ भूजौटी थाना सराय लखंसी जनपद मऊ।
*बरामदगीः-*
01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा चौकी प्रभारी सतनी सराय थाना कोतवाली मय हमराह।
*दिनांक-26.10.2019*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal