Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिटी सेंटर इलाके में स्टेट बैंक की ब्रांच में बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, 4.5 लाख रुपए लूटकर फरार

ग्वालियर- शहर के व्यस्त सिटी सेंटर इलाके में दिनदहाड़े बदमाश एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके पास से 4.5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 58 साल का मुनीम वासुदेव पिस्टल हाथ में लिए धमका रहे लुटेरों से जान की परवाह किए बिना भिड़ गया। बदमाश ने एक फायर किया इससे भी मुनीम डरा नहीं और पीछा किया। भागते समय लुटेरा लड़खड़ाकर जमीन पर गिरा। मुनीम उस पर हावी हुआ। तभी घात लगाए खड़े दूसरे बदमाश ने मुनीम के सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पूरे घटनाक्रम के समय पास ही बैंक का गनमैन खड़ा था, लेकिन हिम्मत दिखाने के बदले वह डरकर अंदर भाग गया। यदि लुटेरों को गार्ड अपनी बंदूक से जवाब देता तो उनके हौसले पस्त किए जा सकते थे। बैंक गार्ड बाद में चाबी अंदर देने जाने की बात कहता हुआ नजर आया। हद उस समय हो गई जब सीने पर गोली लगने के बाद वृद्घ मुनीम वहां तड़पता रहा। किसी ने उसे मदद तो दूर हाथ का सहारा भी नहीं दिया। लोग सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते रहे। बैंक की तरफ से भी कोई सामने नहीं आया।
सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ मुनीम ने काफी देर तक किया संघर्ष

– 30 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर निकले बदमाश

– बैंक गार्ड, लोग मदद करते तो पकड़े जाते बदमाश
तीन दिन पहले पुलिस ने बैंक को दी थी चेतावनी

लूट से तीन दिन पहले ही विश्वविद्यालय थाने के एएसआई ने स्टेट बैंक प्रबंधन को चेतावनी थी कि गेट पर डंडाधारी गार्ड नहीं गनमैन बैठाया जाए। कभी भी वारदात हो सकती है। रूटीन बैंक निरीक्षण के दौरान एएसआई अनवर शाह यह बात बैंक के पुलिस बीट रजिस्टर में भी लिखकर आए थे। लेकिन बैंक प्रबंधन सोता रहा और इतनी बड़ी वारदात हो गई।

बीएसएनएल ऑफिस के बाहर से बदमाश गायब

वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या घटना स्थल पर तीन थी। काले या डार्क ग्रे कलर की अपाचे या पल्सर जैसी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे थे। एक बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा। एक बदमाश जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के लगभग होगी वह अंदर मुनीम से बैग छीनने पहुंचा। उसका चेहरा खुला हुआ था। उसके लड़खड़ाने पर दूसरा बदमाश अंदर आया, जिसने ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन उसका चेहरा साफी से ढंका हुआ था। दोनों तीसरे बाइक सवार साथी के साथ भाग गए। इसके अलावा अन्य कोई साथी हो सकते हैं जो रैकी करने या सूचना देने का काम कर रहे होंगे। वारदात के बाद बदमाश बीएसएनएल के सीसीटीवी में दिखे हैं पर उसके बाद लुटेरों का कुछ पता नहीं चला है।

कहां भागे बदमाश, साफ नहीं

वारदात के बाद बदमाश किस दिशा में भागे हैं यह रूट भी पुलिस साफ नहीं कर सकी है। माधवनगर में एजेंसी के संचालक के घर से लेकर यहां तक पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज बदमाशों का नहीं मिला है। वारदात के बाद बैंक के फुटेज के अलावा वहीं सामने बीएसएनएल ऑफिस के कैमरों में वह दिखे हैं। वह तिराहे से किस दिशा में मुड़े यह नहीं दिखा है। वह सिटी सेंटर की तरफ भागे हैं या फिर सचिन तेंदुलकर मार्ग की तरफ गए हैं। पुलिस को आशंका है कि सचिन तेंदुलकर मार्ग की तरफ जा सकते हैं। यहां से कई रास्ते हाइवे से जुड़ते हैं। साथ ही यही गलियों से होकर शहर के अन्य इलाकों में निकला जा सकता है।

घात लगाकर बैठे थे, पोहा भी खाए
बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे यह बात भी सामने आ रही है। घटना स्थल पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि फुटेज में दिखने वाले लड़कों ने बैंक के पास ही पोहे के ठेले पर पोहा भी खाया है। ऐसा हो सकता है। मुनीम के आने के इंतजार में उन्होंने समय काटने के लिए पोहा खाने का नाटक किया हो। यदि ऐसा है तो गिरोह की एक अन्य टीम भी होगी जो किसी अन्य वाहन से पीछा कर सारी सूचना दे रही होगी।

25 साल से कंपनी में हैं वासुदेव

पिताम्बरा गैस एजेंसी के संचालक पुष्पेन्द्र गुप्ता के पिता रिटायर्ड डिस्ट्रिक जज एसएल गुप्ता ने जेएएच में बताया कि वासुदेव करीब 25 सालों से उनके यहां कर्मचारी हैं। अभी वह परिवार का हिस्सा हैं। इससे भी कई ज्यादा रकम वह अकेले ही लेकर आते-जाते थे। उनके परिवार में तीन बेटे राहुल, रामेन्द्र व श्यामू हैं। राहुल जबलपुर में किसी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। जबकि रामेन्द्र होंडा कंपनी में शिवपुरी लिंक रोड पर पदस्थ हैं। छोटा बेटा श्यामू खंडवा में रिलायंस कंपनी में इंजीनियर है।

चिरायु अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर

घटना के बाद घायल मुनीम को कुछ लोग गाड़ी में डालकर बैंक के पास ही चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर तक नहीं था। करीब 15 मिनट तक डॉक्टर तलाशते रहे, लेकिन सिर्फ एक कम्पाउडर मिला। इसके बाद तत्काल घायल को जेएएच लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल की इस लापरवाही के कारण घायल मुनीम की जान भी जा सकती थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...