ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/10/2019
(जमुना सोनी) बैढन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को शहीद स्मृति दिवस” पर जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन ने देशभर के 1 वर्ष के अंदर हुये शहीद जवानों की वीरता व देश की रक्षा करते हुये शहीद जवानों का नाम लेकर याद करते हुये अवगत कराया और जिले के पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रगान एवं श्रद्धांजलि धुन बजाकर परेड कर सलामी दी गयी वही देश भर के शहीद हुये जवानो को याद एवं शोक व्यक्त करते हुये

जिले के एसपी – कलेक्टर, जिला जज- जज, मजिस्ट्रेट,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार बन्धु – पुलिस अधिकारी सहित अन्य लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी ।
उक्त शहीद स्मृति दिवस पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जनप्रतिनिधि देवसर विधायक -सुभाष रामचरित्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, सीएसपी- अनिल सोनकर, सीआईएसफ मुख्य के अधिकारी, तहसीलदार- जितेंद्र वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता -अरविंद सिंह चंदेल, अमित द्विवेदी, विभिन्न थाना – चौकी प्रभारी – निरीक्षक – उपनिरीक्षक एसआई – एएसआई और जिले के अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal