ग्वालियर| आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो(ईअोडब्ल्यू) में 2012 से पूर्व के 32 मामले जांच में लंबित है। इन मामलों का जल्द निराकरण किया जाए। आर्थिक अपराध के अन्य लंबित मामलों में भी जांच जल्द पूरी की जाए। यह निर्देश ईओडब्ल्यू के महानिदेशक सुशोभन बनर्जी ने सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थितआर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय पर विभाग के स्थानीय अधिकारियों की बैठक में दिए।
बैठक में एडीजी एसएम अफजल भी मौजूद थे। डीजी व एडीजी ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक सुशोभन बनर्जी व एडीजी एसएम अफजलईओडब्ल्यूअाफिस पहुंचे। अधिकारियों ने एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के साथ कार्यालय की निरीक्षण करते हुए जांच कक्ष सहित सभी अधिकारियों से मुलाकात भी की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने एसपी रघुवंश भदौरिया के साथ बैठक कर जांच में चल रहे प्रकरणों की जांच की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एसपी ने डीजी को जानकारी दी कि वर्ष 32 मामले 2012 से पुराने हैं अौर अन्य लंबित मामले 79 है। डीजी ने इन मामलों की समीक्षा करते हुए इनका जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। जांच में देर लगने के कारण की भी डीजी ने समीक्षा की।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal