ग्वालियर-
ललित नागपाल व उनकी प|ी वंदना नागपाल, राजकुमार कुकरेजा व उनकी प|ी सोनिया कुकरेजा ने सिटी सेंटर में 7233 वर्गफीट में पांच मंजिला होटल बनाया है। स्कीम की जगह होने के कारण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक ने 10 जून 2014 को होटल की अनुमति निरस्त कर दी थी। अनुमति निरस्त होने के बाद होटल का निर्माण शुरू हुआ। साथ ही 26 जुलाई 2019 को डिवीजनल कमिश्नर न्यायालय में अपील प्रस्तुत कर दी।
एक माह में होटल मालिकों के साथ न्याय हो गया। डिवीजनल कमिश्नर ने संयुक्त संचालक का आदेश रिमांड कर दिया। मतलब गुण-दोष के आधार पर पुन: सुनवाई कर आदेश पारित करने के लिए कहा। सुनवाई के लिए अनुमति की मूल फाइल डिवीजनल कमिश्नर ऑफिस गई, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। अब स्थित ये है कि टीएंडसीपी का आदेश निरस्त हो चुका है, लेकिन सुनवाई के पुन: आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
होटल के लिए उजाड़ा था पार्क
नगर निगम के मेहरबान अफसरों ने रातों-रात पानी की टंकी के पास पार्क उजाड़कर इसमें टाइल्स लगा दिए। इसके लिए 12 से ज्यादा बड़े पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई। लोगों ने इसकी शिकायत की, तो अज्ञात लोगों को नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर ली। बाद में होटल का फ्रंट इस तरफ हो गया मतलब होटल को मुफ्त की पार्किंग के लिए जगह मिल गई। साथ ही फ्रंट भी 100 फीट का मिल गया। जबकि मंजूरी के समय होटल का फ्रंट 30 फीट चौड़ी रोड पर था। अफसरों ने बताया कि असामाजिक तत्वों का जमघट लगता था, इसलिए जनता के टैक्स के पैसों से इसे पक्का किया गया।
विवादित होटल बचाने के लिए अफसरों ने कराई फाइल गायब
सिटी सेंटर स्थित इस जमीन पर जीडीए का पार्क था। नगर निगम अफसरों ने रातों-रात पार्क के पेड़ कटवा दिए और सरकारी खर्च पर टाइल लगवा दी थीं।
नगर निगम अफसरों ने ऐसे किया सहयोग
प्रदेश में स्कीम की भूमियों पर अनुज्ञा जारी नहीं की जा सकती है। जीडीए ने ग्वालियर में राजकुमार कुकरेजा सहित जिन लोगों को एनओसी जारी की थी, वो पांच जून 2014 को निरस्त कर दी गई। इसी आधार पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने विकास अनुज्ञा निरस्त कर नगर निगम को अनुमति निरस्त करने का पत्र भेजा। नगर निगम के इंजीनियरों ने इसे दबा कर अनुमति जारी कर दी। डीबी स्टार ने गत 14 जुलाई के अंक में ‘स्कीम की जगह पर होटल’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में इसका खुलासा किया तो नगर निगम ने 10 दिन बाद नोटिस भेज दिया। बाद में जब डिवीजनल कमिश्नर ने गोल मोल तरीके से केस दर्ज कर लिया। भवन अधिकारी वीरेंद्र शाक्य ने इस होटल की अनुमति निरस्त कर दी। इस सारे ड्रामा में भी होटल का निर्माण जारी रहा।
हमारे पास नहीं आई फाइल
वीके शर्मा, संयुक्त संचालक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ग्वालियर
ललित नागपाल व राजकुमार कुकरेजा ने विकास अनुज्ञा निरस्त करने के टीएंडसीपी के आदेश के खिलाफ डिवीजनल कमिश्नर के यहां अपील की थी। वहां रिकॉर्ड गया हुआ है।
क्या आदेश हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
हमारे पास अभी फाइल ही नहीं आई है।
संभागीय आयुक्त ने किया है आदेश
राजकुमार कुकरेजा, होटल मालिक
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal