Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

श्योपुर सिविल सर्जन से बोलीं कमिश्नर-आप एक पैर पर चलकर इस शौचालय में जाइए

ग्वालियर-
संभागायुक्त रेणु तिवारीश्योपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचींयहां अव्यवस्थाएं देखकर भड़क गईं। उन्होंने सिविल सर्जन व अन्य कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। दिव्यांगोंं के लिए बनाए गए शौचालय की दीवार पर हैंडल नहीं लगा था।

कमिश्नर ने गेट खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इस पर उन्होंने गुस्से में लात मारकर गेट खोला। अंदर गंदगी और बदबू थी। उन्होंने मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल को बुलाया और उनसे कहा कि एक पैर पर भीतर जाओ। सिविल सर्जन ने कहा कि वे नहीं जा पाएंगे तो कमिश्नर ने कहा- जब आप दीवार पर हैंडल के बिना नहीं जा पा रहे हैं तो दिव्यांग कैसे जाएंगे। इसे तत्काल ठीक कराओ। फटकारते हुए कमिश्नर ने कहा कि अगर सब ठीक नहीं हुआ तो आपके खिलाफ एफआईआर करा दी जाएगी।

खुले में पड़ी थी इस्तेमाल की हुई वैक्सीन

निरीक्षण के दौरान इस्तेमाल की गई वैक्सीन खुले में पड़ी मिली। नर्स भी ड्रेस कोड में नहीं थी। इस पर कमिश्नर ने नर्स को सस्पेंड करने की चेतावनी दी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...