ग्वालियर. फीमेल में गांठ की समस्या कॉमन हो गई है। उनमें सबसे अधिक ब्रेस्ट और ओवरी में गठान देखने को मिल रही है, जिसे एग्नोर नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह कैंसर की गठान भी हो सकती है। इसलिए तुरंत एग्जामिनेशन के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। क्योंकि शुरुआती दौर में कैंसर को बढऩे से रोका जा सकता है और पूरी तरह से ठीक भी किया जा सकता है। डॉक्टर दिव्या दीक्षित बताती है इसलिए महिलाओं को बॉडी में किसी भी प्रकार के एब्नॉर्मल ग्रोथ को नजरअंदाज न करें।
लाइफस्टाइल को करें मोडिफाई
बिगड़ी लाइफस्टाल के कारण गल्र्स और वुमंस में पीरियड्स रेगुलर नहीं हो रहे, जिस कारण से अन्य प्रॉब्लम्स क्रिएट हो रही हैं। इसके लिए प्रॉपर उपचार के साथ अपने खानपान में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही मॉर्निंग वॉक, योगा और एक्सरसाइज जरूरी है। वेट लॉस करने के लिए जितना हो सके पैदल चलें और खूब हार्डवर्क करें।
बच्चियों में हार्मोनल इनबैलेंस
आजकल बच्चियों में हार्मोनल इनबैलेंस देखा जा रहा है, जिसके कारण उनके चेहरे पर बाल आ रहे हैं। ये एग्नोर करने वाले सिम्टम्स नहीं हैं। क्योंकि ये आगे बढ़ भी सकते हैं। प्रॉपर ट्रीटमेंट से इन्हें ठीक किया जा सकता है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal