ग्वालियर
डबरासिविल अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र सिंह सोलंकी अब अस्पताल के नए बीएमओ होंगे। डॉ. सोलंकी ने बीएमओ पद का चार्ज ले लिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मंत्री इमरती देवी सुमन द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने बीएओ को बदलने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते अस्पताल का नया बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह सोलंकी को बनाया गया है। डॉ. सोलंकी को बीएमओ अरविंद शर्मा ने चार्ज दे दिया। चार्ज लेने के बाद बीएमओ सोलंकी ने सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की बात कही।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal