Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राजस्थान के 2 सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा, बीहड़ में बेहोश छोड़ा, कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 14 पर केस

 
ग्वालियर-
मुरैना चंबल राजघाट पर गश्त कर रहे राजस्थान के धौलपुर जिले के 2 सिपाहियों को गतरात 8-10 लोगों ने कार अड़ाकर रोका और बीहड़ में बंधक बनाकर लात-घूंसों, बेल्टों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में सिपाहियों को बीहड़ों में छोड़कर भाग गए। घायल पुलिसकर्मी किसी तरह मुरैना के अजीतपुरा गांव पहुंचे, जहां से ग्रामीणों की मदद से उन्होंने धौलपुर सूचना दी। घायल सिपाहियों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह कंषाना के बेटे बंकू कंषाना से मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर कहा – हमने इन दोनों को पकड़ लिया है।
 
तब विधायक के बेटे ने हमें मारते हुए ग्वालियर लाने के लिए कहा था। धौलपुर पुलिस ने इस मामले में सागरपाड़ा थाने में विधायक पुत्र सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी मुरैना जिले के ही हैं। धौलपुर के सागरपाड़ा थाने में पदस्थ सिपाही विजय पाल व हरिओम सोमवार शाम 6 बजे अपनी निजी बाइक से गश्त पर निकले। 10 बजे चंबल राजघाट पुल से होकर अल्लाबेली तक गश्त करने के बाद दोनों लौट रहे थे। राजघाट पुल पर पीछे से आई बिना नंबर की सफेद कार में आए लोगों ने मारपीट की। घायल सिपाहियाें को धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
घटना से मेरा कोई ताल्लुक नहीं : इस घटना से मेरा कोई ताल्लुक नहीं है। मैं शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक उस दिन ग्वालियर में था। इसके बावजूद भी पुलिस मेरे दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर सत्यता की जांच कर सकती है। – बंकू कंषाना, विधायक ऐंदल सिंह के पुत्र
 
सिपाहियों को पीटने वाले सभी आरोपी बजरी (रेत) के अवैध उत्खनन में लिप्त हैं। 13-14 लोगों की पहचान हो चुकी है। सुमावली विधायक ऐंदल सिंह के बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी करेंगे।’ -मृदुल कच्छावा, एसपी धौलपुर
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...