Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस प्रमुख माइनिंग अधिकारी, एसडीएम तहसीलदार, अभ्यारण CCF,के सह संरक्षण मे पुलिस कराती है प्रति दिन करोड़ों का उत्खनन जनता कुछ खुशहाल तो कुछ परेशान।।

HS-NEWS- (M.P.)- SINGRAULI- RAJ KUMARA SINGH- R.P. SONI :-

जिले में कायम मौजूदा कानून व्यवस्था एवं जनता की बात माने तो यह कहना गलत नहीं होगा की जिले में लागू कानून गरीबों के गला का फंदा अमीरों के पांव की जूती के समान है ऐसा इसलिए क्योंकि जहां जिला पुलिस प्रमुख मोबाइल पाकिट मार चोरों को पकड़ जब्ती मोबाइल पीड़ितों को लौटाने का अच्छा कार्य किया गया, तो वही एक खंड से प्रतिदिन मिट्टी-गिट्टी- पत्थर- रेत करोड़ों का उत्खनन कारोबार जारी है नतीजा ग्रामीणों को रोड में चलने के साथ बच्चों को विद्यालय पहुंचना किसी खतरे के खेल से कम नहीं कहा जा सकता।।

प्राप्त जानकारी अनुसार :- जिले के अन्य खण्डो के साथ चितरंगी खंड अंतर्गत “उदित इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” द्वारा कर्थुआ से चितरंगी लमसरई पहुंच मार्ग में रोड निर्माण मे जम के मिट्टी मुरुम के साथ सोन नदी का अबैध रेत सस्ते दर पर क्रय कर रोड पुल निर्माण किया जा रहा है जहाँ अरबो रुपए का वचत किया जा रहा है वही राजस्व, पुलिस, माइनिंग, फारेस्ट, अभ्यारण आल्हा अधिकारी छुप्पी साधे है और मजबूर जनता परेसान हैं तो उसी क्षेत्र में एक ही लीज में दो क्रेसर को अबैध पत्थर आपूर्ति करने के साथ दर्जन भर से ज्यादा क्रेशर संचालको द्वारा नियम कायदे कानून को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से व्यापक पैमाने पर राजस्व का दोहन किया जा रहा हैै।।

गजब की बात तो यह है कि वर्षो से चल रहे अबैध रेत कारोवार से त्रस्त ग्रमीणों ने दिनांक 6अक्टूबर 2019 को उत्तर प्रदेश के दो 14 चक्का हैवी बाहन सोन नदी से डंम्प किये गये बाबू लोड कर उत्तर प्रदेश जा रहे थे तभी दोरज कला ग्रामीणो द्वारा उन्हें दबोच लिया गया और पुलिस थाना गढ़वा को सूचना किया गया, किन्तु घंटो पुलिस नही पहुंची,ग्रामीणों द्वारा वताया गया कि काफी समय बाद अनुराग मिश्रा अभिषेक पांडे गढ़वा पुलिस कर्मी पहुचे जिनके द्वारा रेत माफियाओं को सलाह दी गई कि गाड़ी का शीशा फोड़ ड्राइवर से मारपीट का रिपोर्ट कराओ सब ठीक कर देगें, जिस बात को सुन ग्रामीण सक्रिय हो गए और सभी को गाड़ी से दूर भगा दिये, जिसके बाद जिला माइनिंग अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला 150 कि.मी. दूरी रास्ता तय कर हैवी गाडियों को अभ्यारण्य के राजसात से बचाने मौके मे पहुंच गये, जिनके द्वारा कार्यवाही की जा रही है ताकि जुर्वाना भर लगे और गाड़ी सरलता से छुडाई जा सके, जिसके कारण जनता मे काफी रोस देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना :- सभी अबैध करोबार मे जिला पुलिस प्रमुख, अभ्यारण CCF, माइनिंग अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, के संरक्षण मे पुलिस के सहयोग से कारोबार चल रहा है नही तो इतने सख्त कानून के बाद यहाँ की चोरी करने की कोई हिम्मत नही करता । अबैध रेत के खेल में कुछ लिप्त लोग खुशहाल है तो जादा जनता परेशान ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...