ग्वालियर-मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बैंकिंग लोकपाल विजय कुमार नायक ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने से बैंकों के खिलाफ उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ी हैं। पिछले पूरे साल मध्यप्रदेश में 9600 शिकायतें आई थीं। इस साल अब तक 6 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। एटीएम, खाते से अनधिकृत निकासी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शिकायतें अधिक हैं। इनमें से 75 फीसदी शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। श्री नायक म्प चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित परिचर्चा में उद्यमियों और बैंकर्स को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आरबीआई के एजीएम (एमएसएमई) अरुण इनामदार, एसबीआई के डीजीएम यू. दिनेश शानभाग, चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए। चेंबर द्वारा उद्यमियों को बैंकों में होने वाली परेशानियों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया। बैंकिंग लोकपाल ने कहा कि बैंक की सेवाओं में जो कमी हो उसकी शिकायत लिखकर भेज सकते हैं लेकिन इससे पहले 30 दिन का अवसर संबंधित बैंक को भी देना चाहिए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal