डबराशहर के लोगों की सुविधा और स्वच्छता के नाम पर लाखों की राशि खर्च कर खरीदे गए मोबाइल और पोर्टेबल टॉयलेट लोगों के किसी काम न आकर कबाड़ा हो रहे हैं। जिससे नगर पालिका का लाखों रुपए की राशि का तो नुकसान हो ही रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। डेढ़ साल पहले खरीदे गए इन पोर्टेबल टॉयलेट को तय किए गए स्थान पर नहीं रखवाया जा रहा है।
सामुदायिक भवन में रखे मोबाइल टॉयलेट जो रखे-रखे ही कबाड़ हो रहे हैं।
दरअसल नगर पालिका ने लोगों की सुविधा के लिए पोर्टेबल और मोबाइल टॉयलेट के लिए टेंडर की प्रक्रिया की थी। डेढ़ साल पहले 10 पोर्टेबल करीब 6 लाख की राशि खर्च कर खरीदे गए थे। इसके साथ ही करीब 8 लाख की राशि से दो मोबाइल टॉयलेट खरीदे गए थे। इन टॉयलेट को बाजारों में रखा जाना था। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए थे। इन टॉयलेट की खरीदी के बाद जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका अधिकारियों द्वारा बकायदा नगर पालिका कार्यालय के सामने फोटो सेशन कराकर इनका बाजार में रखे जाने के लिए उद्घाटन किया था। लेकिन उसके बाद बाजारों में न तो चलित शौचालय रखे गए और न ही पोर्टेबल शौचालय। उद्घटन के बाद मोबाइल टॉयलेट को गणेश कॉलोनी में बने कम्युनिटी हॉल में और दस पोर्टेबल टॉयलेट को ठाकुर बाबा रोड पर बने पुराने फिल्टर प्लांट पर रखवा दिए गए, जहां यह टॉयलेट कबाड़ा हो रहे हैं। वहीं टॉयलेट न होने से बाजार में आने वाले महिलाओं और पुरुषों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोबाइल टॉयलेल जल्द ही बाजार में रखवाएंगे
 मोबाइल टॉयलेट और पोर्टेबल टॉयलेट खरीदे गए थे। किसी कारणवश उन्हे बाजार में रखने की व्यवस्था नहीं बन पाई है। जल्द ही उन्हे बाजारों रखवा दिया जाएगा।  रामबाबू गुप्ता, सीएमओ, नपा डबरा
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal