Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नीरज द्विवेदी बने अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष

बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप मंसूरी की अनुशंसा पर जिले की सक्रिय युवा पत्रकार नीरज द्विवेदी को सिंगरौली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नीरज द्विवेदी के इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला इकाई सिंगरौली का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नीरज कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप मंसूरी की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी के गठन किया है। जिसमें यूथ जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकज कुमार तिवारी, महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा चतुर्वेदी, जिला संगठन सचिव आशीष कुमार पाण्डेय,चंद्रभूषण जिला उपाध्यक्ष ,राकेश कुमार गुप्ता जिला संगठन सचिव ,सत्येंद्र कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष ,भागवत जयसवाल जिला उपाध्यक्ष ,अरविंद कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष ,जमुना सोनी जिला प्रवक्ता ,राजेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार शाह को जिला सचिव बनाया गया है। श्री द्विवेदी के अनुसार अगली कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।

वही अनोखी आवाज न्यूज के ब्यूरो को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर पत्रकार कार्यकर्ता संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सन्नी, पत्रकार कार्यकर्ता संघ के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील पनिका, जिला कांग्रेस आई टी सेल के जिला अध्यक्ष रामनिवास तिवारी ,बढ़ता कारवाँ न्यूज रिपोर्टर राघवेन्द्र सिंह गहरवार,हिम्मत समाचार रिपोर्टर लक्ष्मीनारायण वर्मा,सीपीआई के सहायक जनरल सेकेट्री राजकुमार शर्मा व अन्य मित्रगण ने हर्ष व्यक्त करते हुई बधाई दिया है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...