भोपाल- विवादों के चलते हनीट्रैप मामले में जांच कर रही एसआईटी विशेष जांच दल को नौ दिन में तीसरी बार बदला गया। विवादों के चलते एटीएस और काउंटर इंटेलीजेंस चीफ संजीव शमी को एसआईटी से हटा दिया है। अब एसआईटी की कमान लोक अभियोजन महानिदेशक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।>एसआईटी की अब कमान लोक अभियोजन महानिदेशक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई हैउनके साथ एडीजी सायबर मिलिंद कानस्कर और एसएसपी इंदौर रुचिवर्धन मिश्र को टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान संभालने वाले राजेंद्र कुमार को यह अधिकार दिए गए हैं, वे अगर आवश्यक होगा तो अन्य अधिकारियों की मदद ले सकेंगे। डीजीपी को एसआईटी को आवश्यक सहयोग देने के आदेश दिए गए हैं।हनीट्रैप मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने 23 सितंबर को पहली एसआईटी का गठन किया था, जिसमें आईजी सीआईडी श्रीनिवास वर्मा को कमान सौंपी गई थी। इसमें कमाडेंट 25वीं बटालियन मनोज कुमार सिंह को भी रखा गया था।
<एसआईटी गठन के दिन से ही मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। अगले दिन 24 सितंबर को जब तक वर्मा अपनी टीम के साथ इंदौर में प्रकरण की जांच के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्हें रोक दिया गया।बताया जाता है कि 24 सितंबर दोपहर में चले घटनाक्रम के बाद पुलिस महानिदेशक ने सीआईडी के एडीजी राजीव टंडन, एडीजी एटीएस व काउंटर इंटेलीजेंस संजीव शमी को बुलाया और एसआईटी के चीफ में परिवर्तन करने पर चर्चा की।वहां से लौटकर उन्होंने मीडिया के सामने एसआईटी के सुपरविजन से डीजीपी को हटाने तक की मांग कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली से लौटने के बाद हनीट्रैप मामले की समीक्षा की और विवाद के चलते पूरे घटनाक्रम से नाराजगी भी जताई थी
एसआईटी की अब कमान लोक अभियोजन महानिदेशक राजेंद्र कुमार को सौंपी गई
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal