ग्वालियर -. जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों से हारकर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आईजी राजाबाबू सिंह ने अनूठी पहल की है। आईजी स्कूल, कॉलेज के छात्रों के बीच जाकर गीता के जरिये जीवन की समस्याओंं को दूर करने का मंत्र बताएंगे। इतना ही नहीं वह 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 11 हजार छात्रों को गीता की पुस्तकें नि:शुल्क वितरित करेंगे। बता दें कि 1 जुलाई से 29 सितंबर तक शहर में 81 लोगों ने आत्महत्या की, यानि औसतन रोज एक आत्महत्या।
इसमें युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत है।

आईजी 1 अक्टूबर को ट्रिपल आईटीएम कॉलेज में छात्रों को गीता के माध्यम से जीवन की समस्याओं, तनाव, नकारात्मक विचारों को दूर करने के बारे में बताएंगेा। 3 अक्टूबर को डबरा के ग्लोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 1008 प्रतियां छात्रों और आम लोगों को वितरित की जाएंगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal