बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 1 अक्टूबर 2019 को बैढन के बिलौंजी बाउंड्री बाल में बने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर आज पहला दिन ओपीडी एवं दवा वितरण केंद्र खुल गया है जिसमें लगभग एक दर्जन मरीजो को उपस्थित डाक्टरो ने देखा और दवा वितरण किया गया ।

वहीं पर जिला चिकित्सालय न्यू ट्रामा सेंटर के जाने हेतु सड़क निर्माण न होने के कारण कीचड़ पानी व बड़े परेशानियों के बीच ट्रामा सेंटर पहुंचे, वही बताते है कि ट्रामा सेंटर में लगभग 10 से 12 दिन से बिजली गुल होने के कारण न्यू ट्रामा सेंटर में जिला चिकित्सालय निर्माण एवं शिफ्ट करने में परेशानियां एवं देरी हो रहा है वही सड़क के बिना सब कुछ अधूरा है स्थानियो ने मांग की है कि जिला प्रशासन अतिशीघ्र सड़क की व्यवस्था कराये बैसे तो सड़क की ब्यवस्था अस्पताल खुलने से पहले ही हो जाना चाहिए लेकिन ये सिंगरौली का दुर्भाग्यय है कि इतने दिनों बाद भी आधे अधूरे में न्यू सह ट्रामा सेंटर का हुआ सुभारम्भ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal