ग्वालियर-डबराभितरवार चिनोर एरिया के
ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने छह से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमें ज्यादातर लोगों द्वारा गांव में बिजली नहीं आने तथा सड़क का निर्माण व पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। जिस पर उन्होंने जिन गांवों में बिजली नहीं थी वहां पर नए ट्रांसफार्मर रखवाए जाने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं एसडीएम व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने की बात कही। प्रदेश के पशुपाल मंत्री श्री यादव द्वारा सोमवार को ग्राम बाजना, चिटौली, देवरी, गधौटा, सिलाह, मसूदपुर आदि का दौरा किया गया। अधिकांश गांवों में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद भी उसे बदलवाया नहीं जा रहा है, जिससे गांव में बिजली नहीं आ रही है।

मृतक के घर पहुंचे: बेलगढ़ा थाने में विगत दिनों हुई सुरेश रावत की मौत के चलते परिजनों से मिलने पहुंचे। जहां पर उन्होंने आर्थिक सहायता स्वरूप सुरेश रावत के बेटे अशोक को प्रशासन की ओर से 51 हजार और स्वयं की ओर से 25 हजार की राशि प्रदान की। इस अवसर पर महीप सिंह यादव, नरेश रावत, उदय भान सिंह रावत, राहुल जोगी, सरदार विक्रम सिंह, राजेश रावत, बंटी रावत, आशिक अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal