बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न से मोरवा मार्ग पर सन 2013 से 30 जून 2019 तक 15 नगर बस सेवा संचालित थी जिसका उद्घाटन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह के हाथों हुआ था 1 जुलाई 2019 से इन बसों का परमिट जिला परिवहन अधिकारी द्वारा रोक लगा दिया गया और आज भी सभी बसें यथावत खड़ी हैं और 15 बसों के जगह पर मात्र 8 बसें ही नपानि सिंगरौली एवं ठेकेदारों द्वारा संचालित करायी गयी हैं जिससे बैढ़न से सिंगरौली मुख्य मार्ग पर आवागमन हेतु स्कूली छात्र – छात्राओं, मरीजों महिलाओं – पुरुषों सहित सभी यात्रियों को मार झेलनी पड़ रही है सोचने की बात है जब 15 बसों में आवागमन सुचारू रूप से

संचालन नहीं हो पा रही थी तो अब उसको बंद करके मात्र 8 बसों में कैसे संभव है 15 बसों में सवारियों के आने – जाने में परेशानी होती रही है इसलिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का मनसा थी कि 15 के अलावा 8 और अन्य बसें चलायी जाये ताकि लोगों के आवागमन में सुविधा हो सके मगर सिंगरौली जिले में उन 15 बस की परमिट रोककर मात्र 8 बसें ही संचालित करायी गयी है जबकि पूरे मध्यप्रदेश में सूत्र बस सेवा संचालित है ।
वही पूर्व के बस संचालको का कहना है कि प्रदेश भर में कहीं भी पूर्व में संचालित नगर बस सेवा का संचालन बंद नहीं किया गया है तो फिर सिंगरौली में ही ऐसा क्यों इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं जिला परिवहन अधिकारी व नपानि सिंगरौली की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है और पूर्व के बस संचालकों का रोजी – रोटी छिनने के बाद प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है फिर से जिला कलेक्टर से लेकर जिला परिवहन कार्यालय और नपानि सिंगरौली कार्यालय में आवेदन पत्र दिया गया ताकि पूर्व की तरह फिर से सुचारू रूप से 1अक्टूबर 2019 से परमिट दिलवाकर चलाया जाये और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके ।
उक्त आवेदन पत्र देते समय मुख्य रूप से अब्दुल शहिद सिद्दीकी, अब्दुल अजीम सिद्दीकी, मो. आरिफ सिद्दीकी, मो. मेराज सिद्दीकी, अरुण कुमार सिंह, मो. इमरान सिद्दीकी, निर्मल कुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
Were.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal