“हिम्मत समाचार”(राजकुमार सिंह) “जेपी विश्वकर्मा”
(सिंगरौली) विंध्यनगर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा आवारा पशुओं को सड़क से हटाने के अभियान के तहत नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 2 नगर निगम की बाउंड्री में बंधक बनाए गए थे इन मवेशियों की वजह से सड़क म वाहन चालको का आय दिन दुर्घटनाये होती रहती थी ।ये प्रशासन की एक अच्छी पहल थी।

बुधवार की रात से नवजीवन बिहार मेन रोड एवं गलियों में बैठे सैकड़ों मवेशियों को नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 2 नगर निगम बाउंड्री में रखते हुए हुए चितरंगी गौ सेवा केंद्र भेजवाने की तैयारियां हो रही थी उसी दौरान गुरुवार की सुबह भाजपा नेता वार्ड क्रमांक 32 पार्षद श्रीमती विनीता कुशवाहा के पति भाजपा के मंडल महामंत्री रमेश कुशवाहा एवं उनके साथियों के द्वारा जबरदस्ती बाउंड्री खुलवा कर मवेशियों को छुड़ावा दिया गया।।
बताई गई जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद सफाई आरक्षक आसाराम की शिकायत पर बिहारी लाल, रमेश कुशवाहा, अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 452, 427, 143, 149 के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है
*पुलिस की बताई गई जानकारी* के अनुसार आवारा मवेशियों से पूरा शहर परेशान है लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आवारा मवेशियों को रोड से अन्यत्र व्यवस्था कराने अभियान चला कर बड़े ही मुश्किल से पकड़ा गया था जहां पर आरोपियों द्वारा बलपूर्वक शासकीय बाउंड्री को क्षति पहुंचाते हुए मवेशियों को छुड़वा दिया गया। वहीं शासकीय कर्मचारी से गाली गलौज एवं धमकी की शिकायत पर अपराधिक मामला दर्ज कर विन्ध्यनगर पुलिस द्वरा विवेचना की जा रही है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal