Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ सिंगरौली ने मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्र।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 24/09/2019 को दोपहर में मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर- बीपी पाण्डेय को माँगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला- सिंगरौली के कर्मचारियों को दशकों से लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव – 2018 समान वेतनमान/ ग्रेड पे देने का वचन दिया गया है और उक्त वचन पत्र पुस्तिका के बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 1170/1445 /2019/1/9 दिनांक 19/12/2018 से निर्देश दिये जा चुके हैं, उक्त बिंदु क्रमांक 47.20 को पूर्ण कर लिपिको को शिक्षकों के समान वेतनमान/ग्रेड पे स्वीकृत कराने साथ ही, पूर्व शासन काल में लिपिकों को मांगो हेतु गठित रमेशचंद शर्मा समिति द्वारा की गयी 23 लिपिक हितैषी अनुशंसाये लागू करने एवं पूर्व शासनकाल में हुये लिपिक आंदोलन के कारण निलंबित किये गये जिला अध्यक्षों को बहाल की जाये ।

वही 28 वर्षों से लिपिक पदों की नई भर्ती नहीं हुई है वही अनुकंपा भर्ती होने से ई – दक्षता के माध्यम से प्रशिक्षण दिये जाये ताकि विभिन्न विभाग के कार्यों में तेजी लायी जा सके, उक्त कार्य प्रशिक्षण के लिये भी ज्ञापन पत्र दिया गया ।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आशुतोष द्विवेदी, डी.एस. चौहान, फतेबहादुर सिंह, आफताब सिद्दीकी, राजेन्द्र रैकवार, राहुल सेन, जे.पी मारके, मथुरा प्रसाद गुप्ता, सी.पी. सिंह, हरिराम रैदास, संदीप सिंह,रमेश सिंह, मनसुखलाल कोल, रमेश कुमार शर्मा, नरेश सिंह, जय सिंह, रामनाथ वर्मा सहित अन्य लिपिक शासकीय कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...