बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 24/09/2019 को दोपहर मध्यावकाश समय 1:30 से 2:15 बजे के बीच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा, जिसमें भारी संख्या में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल होंगे, यह जानकारी संघ जिला अध्यक्ष एसपी पाण्डेय ने दी है ।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला- सिंगरौली के कर्मचारियों को दशकों से लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव – 2018 समान वेतनमान/ ग्रेड पे देने का वचन दिया गया है और उक्त वचन पत्र पुस्तिका के बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक 1170/1445 /2019/1/9 दिनांक 19/12/2018 से निर्देश दिये जा चुके हैं ।
*उक्त बिंदु क्रमांक 47.20 को पूर्ण कर लिपिको को शिक्षकों के समान वेतनमान/ग्रेड पे स्वीकृत कराने साथ ही, पूर्व शासन काल में लिपिकों को मांगो हेतु गठित रमेशचंद शर्मा समिति द्वारा की गयी 23 लिपिक हितैषी अनुशंसाये लागू करने एवं पूर्व शासनकाल में हुये लिपिक आंदोलन के कारण निलंबित किये गये जिला अध्यक्षों को बहाल करने संबंधी ज्ञापन सौपा जायेगा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal