इंदौर-
मुख्यमंत्री कमलनाथ किसी के बाप की नहीं सुनते हैं। मैं 40 साल से उनके साथ हूं। जिस किसी ने उनके साथ कुछ किया उसे हार्ट अटैक आ गया, केवल मुझे छोड़कर।
मेरा जीडीपी में विश्वास नहीं-आजकल तो कलाकार लोग हैं अपने हिसाब से जीडीपी घटा-बढ़ा देते

ये बातें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कही। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में जब व्यापारियों ने सिंह से ही समस्याओं का हल मांग लिया तो जवाब में उन्होंने यह बयान दिया।
दरअसल कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए ज्वेलर्स की ओर से अध्यक्ष बंसत सोनी ने समस्याएं रखी थीं। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन से 50 हजार व्यापारी जुड़े हैं। सभी चाहते हैं कि हमें साहूकारी लाइसेंस मिले। हम केवल व्यापार करना चाहते हैं। आप खुद प्रशासक रहे हैं। हमारी समस्याएं हल करें। जवाब में सिंह ने कहा कि विधानसभा में कई अधिकारी मिल जाएंगे, जो इन समस्याओं का बेहतर हल निकाल देंगे। आप भोपाल आ जाओ। मैं कमलनाथ के पास ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि जब एक्साइज डूयटी 7 से 10 प्रतिशत की थी, तब मैंने आपकी पैरवी की थी और ड्यूटी कम हुई थी। मैं जेटलीजी का सम्मान करता हूं, लेकिन उनके समय 45 दिन तक दुकानें बंद थीं। मैं ही आपके साथ जंतर मंतर पर आया और भाषण भी दिया था। लेकिन सरकार ने अब कस्टम ड्यूटी और जीएसटी बढ़ा दी है।
मेरा जीडीपी में विश्वास नहीं
सिंह ने कहा कि मैं जीडीपी में विश्वास नहीं करता हूं। मैं जिस भी गांव या शहर जाता हूं, वहां के चार-पांच लोगों से पूछता हूं। इनमें सुनार, कपड़ा, किराना, बाइक डीलर शामिल होते हैं। अगर ये लोग बोलते हैं धंधा ठीक है तो इकोनॉमी ठीक है। ये बोलते हैं धंधा मंदा है तो इकोनॉमी डाउन है। वरना आजकल तो कलाकार लोग हैं अपने हिसाब से जीडीपी घटा-बढ़ा देते हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal