ग्वालियर-
दतिया जिले के इंदरगढ़ में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सराफा व्यापारी शाम साढ़े सात बजे मुदगल मार्केट स्थित अपनी दुकान बंद कर थैले में दो लाख रुपए नगद, डेढ़ किलो सोना और दो किलो चांदी लेकर अपने घर जा रहा था। सोना और चांदी की कीमत करीब पचास लाख रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी जैसे ही नगर के राजा का बाग मोहल्ला में पहुंचा तभी चेहरा बांधे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यापारी को घेर लिया। बदमाशों ने पहले तो व्यापारी के साथ मारपीट की। इसके बादबैग छीना लेकिन जब व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने कट्टे से पीठ में गोली मार दी। गोली व्यापारी की पीठ में जा धंसी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। व्यापारी के सड़क पर गिरते ही बदमाश उसका बैग छीनने में कामयाब हो गए और लेकर भाग खड़े हुए।
मोहल्ले के लोग व्यापारी को इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से नगर के व्यापारी खौफजदा हैं। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। लूट की वारदात के विराेध में इंदरगढ़ के सराफा व्यापारियों ने आज बाजार बंद की घोषणा की है।
डेढ़ किलो सोना और ज्वैलरी लेकर निकले थे
जानकारी के अनुसार ग्राम पहाड़ी रावत निवासी सराफा व्यापारी चंद्रप्रकाश (46) पुत्र रामसेवक शर्मा इंदरगढ़ कस्बे में राजा का बाग में किराए के मकान में निवास करते हैं। साथ ही कस्बा में ही अंबेडकर पार्क के सामने स्थित मुदगल मार्केट में सराफा की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह चंद्रप्रकाश गुरुवार शाम साढ़े सात बजे करीब अपनी ज्वैलर्स की दुकान को बंद कर दुकान के अंदर रखा डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी और दो लाख रुपए एक थैले में रखकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही चंद्रप्रकाश कस्बे में राजा का बाग मोहल्ले में सतीश यादव के मकान के पास पहुंचे तभी बाइक सवार हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने घेर लिया।
बदमाशों ने पहले थैला छीनने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी ने थैले को नहीं छोड़ा। जिसके चलते बदमाशों ने बुरी तरह पीटा लेकिन व्यापारी ने फिर भी थैला नहीं छोड़ा तो कट्टे से फायर कर दिया। जिससे एक गोली व्यापारी चंद प्रकाश की पीठ में जा धंसी।
व्यापारियों मे दहशत, जिला बंद को लेकर की गई चर्चा
इंदरगढ़ में सराफा व्यापारियों के साथ अक्सर लूट की घटनाएं सामने आती हैं। व्यापारी चंद्रप्रकाश पर जानलेवा हमला कर की गई लूट की घटना को लेकर सराफा एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजेश नीखरा ने देर रात इंदरगढ़ बाजार में व्यापारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सराफा अथवा जिला बंद को लेकर चर्चा की गई।

। गंभीर अवस्था में घायल चंद्रप्रकाश शर्मा इंदरगढ़ से ग्वालियर रैफरहुए । पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal