Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा में बंद पड़ी शुगर मिल की जमीन पर कार्गो एयरपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू

ग्वालियर- डबरा में बंद पड़ी शुगर मिल की जमीन पर कार्गो एयरपोर्ट को लेकर राज्य सरकार ने दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। सरकार ने स्थानीय अधिकारियों से इस जमीन से जुड़ी सभी डिटेल और प्रस्तावित कार्गो एयरपोर्ट के लिए जानकारियां मांगी हैं।
 
जो इस महीने सरकार के पास भेजी जाएगी। इस जमीन पर कार्गो एयरपोर्ट की प्लानिंग 2008 से चल रही है अब मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद इस प्रोजेक्ट में रुचि ले रहे हैं।हाल ही में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने भी कलेक्टर अनुराग चौधरी को इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कहा है।
 
क्षेत्र काे ये मिलेगा फायदा : डबरा में कार्गो एयरपोर्ट तैयार होता है तो एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश ग्वालियर को मिलेगा। कार्गो प्लेन औैर पैसेंजर प्लेन की पार्किंग समेत दूसरी सुविधाओं से इनकम होगी। एयरपोर्ट बनने के बाद प्लेन हैंगर, मेंटेनेंस के काम हो सकेंगे।
 
कार्गो एयरपोर्ट को लेकर शासन ने जमीन और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां मांगी हैं। जो कि जल्द ही भेज दी जाएंगी। मुख्य सचिव से भी इस मामले में चर्चा हुई है
 
– अनुराग चौधरी, कलेक्टर
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...