Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भितरवारखेड़ा गांव में 30 से ज्यादा मवेशियों की मौत, कई बीमार

ग्वालियर –
भितरवारमेंकिसानों के घरों में बंधे मवेशी अचानक मौत के शिकार हो गए हैं। कई मवेशियों की मौत हो चुकी है, दर्जनों बीमार हैं। अचानक एक साथ इतने मवेशियों की मौत कैसे हो गई, इसका कोई कारण भी सामने नहीं आ पाया है। हाल ये है कि मवेशियों ने खाना पीना छोड़ दिया और कुछ मर भी गए हैं। इतना होने के बाद भी अभी पशु चिकित्सालय विभाग ने सुध तक नहीं ली है।
यह हालात भितरवार क्षेत्र के खेड़ा गांव में देखने को मिल रहे हैं। जहां अचानक करीब 30 मवेशियों की मौत हो गई और दर्जनों में बीमार हैं। मवेशियों की मौत को लेकर लोग भी परेशान हैं क आखिर उन्हें कौन सी बीमारी हो रही है, जो उनकी जान ले रही है।
 
ग्रामीणों के अनुसार, खेड़ा गांव में परवत सिंह के तीन मवेशियों की मौत हो गई, इसके अलावा दिनेश और रतन सिंह के तीन मवेशी अचानक मर गए। इसी तरह हरि सिंह, पंचम सिंह, चंद्रभान, परमाल, हाकिम सिंह, हरिसिंह, मैहर सिंह, बल्ली, बालमुकुंद जाटव, सुरेश, भानसिंह, केशव, मोहनसिंह, नारायण सहित दर्जनों ऐसे ग्रामीण हैं जिनके यहां दो या तीन मवेशियों की मौत हो गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...