Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शिवपुरीजिले की खनियांधाना तहसील के ढोंगा गांव में हैजा फैला तीन लोगों की मौत,डॉक्टरों की टीम को तैनात,प्रशासन हरकत में आया

ग्वालियर-
शिवपुरीजिले की खनियांधाना तहसील के ढोंगा गांव में हैजा फैला है। 23 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 10 दिन में उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई।
तीन मौत होने के दो दिन बाद प्रशासन हरकत में आया। अब यहां पर डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। वह मरीजों को दवा देने के साथ ही उनकी जांच भी कर रही है।
पीएचई और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में 28 और मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले हैं। हालांकि पिछोर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार हैजे से मौत होने से इनकार कर रहे हैं। वे मौत की अलग अलग वजह बता रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि मौत से पहले तीनों को उल्टी-दस्त हुए थे।
 
सीएमएचओ डॉ. अर्जुनलाल शर्मा ने भी माना है कि गांव में हैजा फैला है। इसलिए गांव में स्वास्थ्य टीम रहेगी। जानकारी के अनुसार ढोंगा गांव में 30 अगस्त को श्रीलाल यादव (48) पुत्र बुद्धसिंह यादव की मौत हो गई। इसके बाद 2 सितंबर को हल्के भैया यादव (51) पुत्र घनश्याम सिंह यादव और कमल कुंवर (85) पत्नी स्वर्गीय दिमान सिंह की मौत हो गई।
 
उल्टी-दस्त से हुई मेरे पिता और दाऊ की मौत
 
मेरे पिता (श्रीलाल) 21 अगस्त को भैंसें चराकर घर आए। उन्हें खाना खाने के बाद रात 9 से 10 बजे से उल्टी व दस्त शुरू हो गए। हम खनियांधाना अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने कई दिन तक इलाज किया, फिर कहने लगे आप इन्हें शिवपुरी ले जाओ। हम शिवपुरी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में पिता की मौत हो गई। हमारे दाऊ हल्केभैया यादव को भी उल्टी दस्त हुए। वे शिवपुरी पहुंच गए जहां 2 सितंबर को उनकी भी मौत हो गई। गांव की कमल कुंवर की भी उल्टी दस्त के कारण मौत हो गर्ठ। हमारी दो बहुएं विमलेश और बिंदुराजा को भी उल्टी दस्त हो रहे हैं। सभी सिंगल फेस मोटर वाले बोर का पानी पी रहे थे। – जैसा मृतक श्रीलाल के बेटे शिशुपाल यादव ने  बताया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...