Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंदौर में पकड़े गए ठग ज्योतिषाचार्य का वकील बोला झूठा मामला रिमांड न दी जाए, जज ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा


ग्वालियर।
करोड़ों की ठगी करने के आरोप में इंदौर में पकड़े गए ज्योतिषाचार्य को पड़ाव पुलिस ग्वालियर ले आई है। उसे पत्नी, बेटी सहित कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। कोर्ट में ज्योतिषाचार्य के वकील ने उसके खिलाफ झूठे मामले होने का हवाला देते हुए पुलिस रिमांड नहीं देने का आग्रह किया था। पर कोर्ट ने पुलिस की मांग पर उसे रिमांड पर सौंप दिया है। अब पुलिस उससे ठगी के पूरे रैकेट व अन्य शहरों में उसकी कंपनी ने क्या गुल खिलाए हैं इसका भी पता लगा रही है।
पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित आरपी कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा ने पिछले दो साल में शहर के कई लोगों को खदान व बेशकीमती रत्न और मोती के कारोबार का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। पड़ाव थाना में ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा, पत्नी वर्षा, बेटी साक्षी, बेटा प्रफुल्ल के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज है। इस मामले में 2 महीने से लगातार मनोज शर्मा व उसका परिवार फरार था। ग्वालियर पुलिस से मनोज पर 30 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। दो दिन पहले उसे इंदौर के लसूड़िया थाना स्थित ड्रीम सिटी में किराए के फ्लैट से पत्नी व बेटी सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पड़ाव थाना पुलिस उसे लेकर ग्वालियर पहुंची है। मंगलवार दोपहर मनोज, उसकी पत्नी वर्षा व बेटी साक्षी को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...