ग्वालियर- पूर्व मुख्यमंत्री मप्र दिग्विजय सिंह पर एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने ग्वालियर की एक कोर्ट में मानहानि का परिवाद दायर किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को बयान दिया था कि भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आईएसआई से पैसे लेकर देश में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था।
दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुस्लिमों से ज्यादा से गैर मुसलमान जासूसी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद जमकर हंगामा हुआ था। दिग्विजय सिंह के बयान पर बजरंग दल ने कहा था कि दिग्विजय सिंह पर मानहानि केस करेंगे। इस बीच ग्वालियर के भाजपा कार्यकर्ता ने ग्वालियर में परिवाद दायर कराया है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal