ग्वालियर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए। प्रहलाद मोदी की अगवानी ग्वालियर एयरपोर्ट पर साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, युवा अध्यक्ष दिनेश साहू, साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने की।

भूपेंद्र साहू ने बताया कि एयरपोर्ट से वह मुरार वीवीआईपी सर्किट हाउस विश्राम किया। 29 अगस्त को रतनगढ़ देवी के दर्शन करने के बाद दंदरौआ धाम, सेवड़ा सनकुआं महाराज और दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे। 30 अगस्त को सुबह 9 बजे डबरा होते हुए बिजौरा मोदी बाबा धाम गौशाला के उद्घाटन करने के उपरांत सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal