(मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़) कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS NEWS/सिंगरौली/मोरवा:-
मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनहना में सेपिएन्ट स्कूल की वाल बाउंड्री के अंदर दो मासूम बच्चों की स्कूल बस के नीचे दब कर हुई दर्दनाक मौत।
यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद बस चालक बस को बैक कर रहा था की अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों बच्चों व मोटरसाइकिल चालक को रौंदते हुए बस आगे निकल गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों द्वारा तीनों को बस से केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल चालक उनके मामा अविनाश कुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी के समय करीब 1:45 में स्कूल के छात्र 12 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव एवं 10 वर्षीय छात्रा अदिति श्रीवास्तव पिता गोपाल श्रीवास्तव निवासी डाला हाल मुकाम अनपरा अपने मामा अविनाश कुमार सिंह के साथ घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठे ही थे की स्कूल द्वारा संचालित 3 नंबर स्कूल बस क्रमांक MP66P 0484 की चपेट में आ गए। लोगो का कहना है कि स्कूल बस का ड्राइवर धर्मेंद्र बिना पीछे देखे तेजी से बस बैक कर बैठा जिस कारण यह बड़ी दुर्घटना घटी।
स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने।
लोगों में चर्चा:-कमाई के चक्कर में रिहायशी इलाके से हटकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बनाए गए सेपिएन्ट स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुभवी चालक को छोड़ नए चालक के हाथ में स्कूल बस की कमान सौंप दी गई। वहीं गूंगे और बहरे खलासी को रखकर मात्र खानापूर्ति की जा रही थी, जिसका चलते आज एक ही घर के दोनों मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा।
रोंगटे खड़े करने वाले बड़े हादसे ने एक ही घर के दो चिरागों को बुझा डाला।
जिसकी सूचना उनके पिता को अभी तक नहीं दी गई है। अनपरा में रह रहे परिजनों ने मासूम बच्चों के पिता को बताया कि उनके बच्चों का एक्सीडेंट हो गया है जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों मासूम बच्चे अनपरा में अपने मामा अविनाश कुमार सिंह के साथ रहकर स्कूल में पढ़ाई करते थे। वहीं उनके मामा भी इसी स्कूल में अध्यापक थे जो रोजाना बच्चों के साथ बाइक से ही आना जाना करते थे।
स्कूल में अध्यापक का काम कर रहे घायल अविनाश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बताया की स्कूल प्रबंधन द्वारा कभी भी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। की गूंगे बहरे खलासी को रखकर वह मात्र खानापूर्ति किए जा रहे थे। जिसकी सजा आज हमारे पूरे परिवार के दो सदस्यों को खोकर चुकाना पड़ा।_
*घटना के बाद स्कूल में सन्नाटा
घटना के बाद से ही स्कूल में सन्नाटा हो गया। वहीं दो मासूम बच्चों की मौत की खबर क्षेत्र में आंधी की तरह फैल रही है। जिसके बाद अब अभिभावक भी अपने बच्चों को अकेले स्कूल जाने देने से डर रहे हैं।
मोरवा पुलिस ने बस चालक और बस को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं मामले की पड़ताल अभी तक जारी है।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal