Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फूड एंड सेफ्टी विभाग में अब ऑफिस और फील्ड वर्क के लिए विभाजन

ग्वालियर। फूड एंड सेफ्टी विभाग में अब ऑफिस और फील्ड वर्क के लिए विभाजन कर दिया गया है। सभी अधिकारी एक साथ सैंपलिंग के लिए फील्ड में नहीं जाएंगे,इसमें जिस दिन जो अधिकारी सैंपलिंग करेंगे,शेष एडीएम कोर्ट में प्रकरणों की प्रगति पर काम करेंगे। इस तरह रोटेशन से उन्हें काम बांटा गया है। वहीं फूड सेफ्टी टीम ने सिंधिया कन्या स्कूल के सामने स्थित परम फूड प्लाजा और भाउ का बाजार स्थित जैन नमकीन से सैंपल लिए। मुरार एडीएम पुष्पा पुषाम ने बताया कि अभी करीब 100 से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है और फील्ड में भी लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। अब केचअप के कारोबार में जांच पड़ताल की जाएगी,ऐसी सूचनाएं मिल रहीं हैं कि रेड और ग्रीन सॉस के नाम पर खराब खाद्य सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। फूड ऑफिसर आनंद शर्मा और सतीश शर्मा की टीम ने परम फूड प्लाजा से काजू कतली,बर्फी और केक के सैंपल लिए। यहां किचिन में ठीक सफाई व्यवस्था मिली। वहीं भाउ का बाजार में फूड ऑफिसर रवि शिवहरे की टीम ने जैन नमकीन से नमकीन के सैंपल लिए

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...