Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पति को छोड़अपने प्रेमी के साथ ग्वालियर आई महिलाआरतीतिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ग्वालियर- पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ग्वालियर आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश उस कमरे में मिली, जिसे पांच दिन पहले दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर किराए पर लिया था। महिला के साथ जो युवक आया था, वह भाग गया है।  मकान मालिक को जब कमरे में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तब उन्होंने युवक को बताया। इसके बाद से युवक का फोन भी बंद आ रहा है। घटना थाटीपुर इलाके की है। थाटीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मायका और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है।

 थाटीपुर स्थित विवेक नगर के रहने वाले हरेंद्र भदौरिया का चार मंजिला मकान है। इसमें तीन किराएदार रहते हैं। चौथी मंजिल पर कमरा खाली था। पांच दिन पहले सोनू तोमर निवासी भिंड उनके घर आया। उसके साथ महिला थी, जिसका नाम उसने आरती तोमर बताया। उसने कहा कि वह पति-पत्नी हैं, इसलिए किराए पर कमरा चाहिए। हरेंद्र ने उन्हें चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर दे दिया। किराएदार से संबंधित जानकारी देने के लिए उसे फॉर्म हरेंद्र ने दिया और इनकी आईडी मांगी। सोनू ने अपनी आईडी दे दी। शनिवार दोपहर में वह हरेंद्र से यह बोलकर गया कि वह कुछ दस्तावेज लेने के लिए भिंड जा रहा है। रविवार दोपहर में हरेंद्र ने सोनू के मोबाइल पर कॉल किया। सोनू से कहा कि उन्हें फॉर्म जमा करना है, इसलिए वह दस्तावेज दे दे। सोनू ने कहा कि वह ऊपर कमरे में जाकर आरती से ले लें। इसके बाद हरेंद्र ऊपर गए तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से झांका तो आरती फांसी के फंदे पर लटकी थी। इसके बाद उन्होंने अन्य परिजन और पड़ोसियों को बताया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस आ गई।  पुलिस ने सोनू को कॉल लगाया तो उसने नहीं उठाया। फिर अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे की तलाशी लेने पर आईडी मिली, जिसमें महिला का नाम आरती तिवारी लिखा था। पड़ताल में सामने आया कि महिला के पति का नाम नवीन तिवारी है। वह एक साल से नवीन से अलग रह रही है।  बिस्तर पर मिलीं तीन आईडी, एक में इंदौर का पता बिस्तर पर महिला की 3 आईडी मिलीं। आधार कार्ड में महिला का नाम आरती तिवारी निवासी हीरानगर, इंदौर लिखा था। हीरानगर पुलिस से संपर्क किया तो इसकी पहचान नहीं हो सकी। फिर एक आईडी पर नाम आरती शर्मा लिखा था। एक ईमेल आईडी का प्रिंट मिला, जिसमें आरती पुरोहित लिखा था। तब मकान मालिक ने बताया कि सोनू ने उसे बताया था कि इटावा के इकदिल में नवीन तिवारी के यहां उसकी ससुराल है। इस पर पुलिस ने वहां संपर्क किया। तब जाकर नवीन से बात हुई फिर खुलासा हुआ कि नवीन उसका ससुर नहीं बल्कि पति है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...