ग्वालियर-दतिया सेंवढ़ा एसडीओपी नरेन्द्र सिंह गहरवार की ओर से देर रात पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां पर अवैध रेत उत्खनन होते मिला। इसके चलते पुलिस ने वहां से 4 डंपर और जेसीबी मशीन को जब्त कर आगे की कार्रवाई को लेकन माइनिंग विभाग सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार एसडीओपी नरेन्द्र गहरवार को सूचना मिली कि कंजोली रेत खदान पर माफियाओं की ओर से अवैध रूप से उत्खनन कि या जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 4 रेत से भरे डंपर व एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। वहीं इन वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कर आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को अवगत करा दिया गया है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal