ग्वालियर-क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को प्रभावी बनाने के संबंध में डीजीपी विजय कुमार सिंह ने मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में जवाब पेश कर दिया है। इसमें बताया गया है कि सीसीटीएनएस का सही तरीके से उपयोग हो रहा है अथवा नहीं, इसकी निगरानी के लिए तीन कमेटियां बनाई गई हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं क्राइम रजिस्टर (जरायम रजिस्टर) में अनिवार्य रूप से एंट्री करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, 27 जून को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डीजीपी को सीसीटीएनएस अपग्रेड करने के संबंध में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था। इसी मामले में डीजीपी ने जवाब पेश किया है।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal