ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 25/08/2019
BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन अभी -अभी प्रसूता महिला सोनी पाल पति- रामबाबू पाल उम्र 27 वर्ष निवासी- नौगढ़ वार्ड 45 के प्रसूता का प्रसव घर में चौथे बच्चे का जन्म दिया था हालत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय बैढन लाया गया 1 से 2 घण्टे के अंदर उपचार के दौरान मौत हो गयी है वही बताया जा कि प्रसूता महिला के शरीर मे खून की कमी थी जो 03 ग्राम था जो जिसे नही बचाया नही जा सका ।

बीते दिन कल दिनांक 24/08/2019 शाम लगभग 06:00 बजे जिला चिकित्सालय बैढन में प्रसव के दौरान जच्चा- बच्चा दोनों का कुछ अलग – अलग समय के अंतराल में हुई मौत, वही परिजनों ने डाक्टरो व नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप, मचा हंगामा स्थानीय पुलिस पहुँची ।

वही परिजनों ने डाक्टर व नर्स के ऊपर लापवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रसव के दौरान अस्पताल में नर्स की जगह सफाई कर्मी महिला द्वारा प्रसव कराया गया जिससे लगभग 4 किलो 500 ग्राम का चौथे बच्चे के रूप में जन्म हुआ बच्चा कुछ देर दम तोड़ दिया वही जानकारी के अनुसार भर्ती जच्चा- उर्मिला विश्वकर्मा पति- उमेश विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष को पहले से खून की कमी के कारण धीरे – धीरे अचेत होने के बाद मौत हो गयी इसके पहले किसी दूसरे अस्पताल से बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैढन के लिये रेफर किया गया था जो लगभग दोपहर 12:00 बजे अस्पताल भर्ती कराया गया और फिर दोपहर 01:00 बजे ब्लड की माग की गयीं फिर शाम 03:00 बजे ब्लड सेम्पल लिया शाम 4 से 5 बजे के बीच बच्चा का जन्म लगभग 4 किलो 500 का हुआ जिसे गहन शिशु वार्ड में उपचार हेतु रखा गया जिसे डाक्टरो द्वारा नही बचाया जा सका ।
वही परिजनों का कहना है कि रास्ते से लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने तक जच्चा – उर्मिला नार्मल रूप से ठीक थी और बढ़िया बातचीत कर रही थी और वही ड्यूटी में रही डॉक्टर व नर्स का व्यवहार ठीक नही था ।
बताते है कि कुछ डॉक्टर व नर्स के व्यवहार को लेकर यह पहला मामला नही है आये दिन सुने व देखे जाते है प्रसूता के प्रसव के बाद अचानक हालत बिगड़ने लगी वही बच्चा की मौत के कुछ घण्टे के अंदर जच्चा मौत की दुःख की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर व बाहर हंगामा मच गया और तुरन्त मौके पर बैढन पुलिस के द्वारा ने शान्त कराया गया ।
www.badhtakrwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal