सिंगरौली/ थाना का नाम विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म.प्र.अपराध क्रमांक/धाराः342/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट गिरफतार आरोपीः उस्मान बेग पिता इस्तखार बेग निवासी गोभा थाना बैढ़नजप्त मशरूकाः 1 किलो 100 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के क्रय विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम जन को नशा मुक्त हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक

विन्ध्यनगर श्री अनिल सोनकर की सतत् निगरानी में विन्ध्यनगर प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा फरार अपराधियो एवं नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नशे कारवारियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। साथ ही दो वर्ष पुराने दो लाख कीमती सामान के चोरी का फरारी ईनामी आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की।
संक्षिप्त विवरण— दिनांक 22.08.19 को विन्ध्यनगर थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तेलगवां वार्डर के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर वाहन के इन्तजार कर रहा है जिस पर तत्काल एक टीम रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा जप्त किया गया जिसके खिलाफ थाना विन्ध्यनगर में अपराध क्रामांक 342/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया। पकड़ा गया आरोपी उस्मान बेग पिता इस्तखार बेग निवासी गोभा दो साल के पुराने चोरी के प्रकरण में भी फरार था
फरियादी भागवत प्रसाद प्रजापति निवासी मकरोहर ने दिनांक 30.07.17 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.07.17 को रिहन्द डेम चन्दावल के पास में चोरो द्वारा 2 लाख कीमती मूसतार काट कर ले जा रहे है जिस पर थाना विन्ध्यनगर द्वारा उस समय अपराध क्रमांक 224/17 धारा 379 ता.हि. का कायम किया जा कर नाव व चोरी गया तार सहित नौ आरोपियो को गिरफतार किया गया था लेकिन उस्मान बेग फरार हो गया था, तभी से फरारी काट रहा था काफी प्रयास के बाद भी गिरफतार नही हो पा रही था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया था जिसे आज गिरफतार कर लिया गया आरोपी उस्मान बेग पूर्व में गांजा तस्करी सहित चोरी बलवा के अपराध में थाना बैढ़न मे गिरफ्तार हो चुका है।
विशेष योगदानः उनि राममिलन तिवारी, प्र.आर. अरविन्द चतुर्वेदी, संतोष सिंह, आर. संजय सिंह परिहार, अभिमन्यू उपाध्याय, अमजद खांन, आनन्द पटेल साथ ही बैढ़न थाने से प्र.आर. डी.एन. सिंह, अरविन्द दुवे, आर. प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण योगदान रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal