ग्वालियर- प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर रोशनीघर स्थित स्कॉडा भवन पहुंचे। वह वहां बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशकविशेष गढ़पाले से मुलाकात करने पहुंचे थे। मंत्रीप्रधुमन सिंह तोमर दोपहर को कंपनीके रोशनीघर पहुंचे ,तथा सीधे स्कॉडा भवन पहुंचे। वहां कंपनी के प्रबंध निदेशकविशेष गढ़पाले कंपनी अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। मंत्री के बैठक में पहुंचतेही सभी अधिकारी खड़े हो गए तथा प्रबंध निदेशक ने उनसे आने का कारणपूछा।

मंत्री तोमर ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों कीबिजली समस्या को लेकर चिंतित हैं। इस पर प्रबंध निदेशक ने पास बैठे कंपनीके ग्वालियर रीजन के मुय महाप्रबंधक जीके भरदया से बात की तथा इससमस्या का कारण पूछा। इस पर उन्होंने संसाधनों की कमी होने का कारणबताया जिस पर प्रबंध निदेशक ने मंत्रीप्रधुमन सिंह तोमर को आश्वासन दिया है किसंसाधनों को शीघ्र पूरा कराकर सप्लाई की समस्या का जल्द से जल्दनिराकरण कर दिया जाएगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal