विद्यादान योजना अंतर्गत डबरा तहसीलदार श्री नवनीत शर्मा द्वारा शा. हाई स्कूल क्रमांक 2 डबरा में कक्षा-9 के छात्रों को विज्ञान विषय के भौतिकी भाग के पाठ का अध्यापन कराया। छात्रों ने भी रूचि एवं गंभीरता से जाना व समझा। अध्यापन के दौरान तहसीलदार श्री शर्मा ने छात्रों से कहा की अपनी पढ़ाई में रूचि लेकर लगन से विषय वस्तु का अध्यापन करें। इस बीच छात्रों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा पूर्ण की एवं आगे भी इस प्रकार पढ़ाने का आश्वासन दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal