Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संविदाकार के.के. स्पंज कम्पनी की लापरवाही से ट्रक पलटने से बचा, बाल – बाल बचे राहगीर व रहवासी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल पहुँचा स्थल पर कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुँचे कोतवाली।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/08/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के संविदाकार- के.के. स्पंज कंपनी द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में जगह- जगह सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है जिसमे जगह-जगह गड्ढे खोदकर ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिये जाते हैं जिसमें आये दिन सड़क में खोदे गये गढ्डों में ट्रक – हाईवा – स्कार्पियो पूरी तरह धस जा रहा है जो 1 से 2 दिन तक सड़क में पड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और

आज राहगीर और बने घरों के लोग बाल – बाल बचे हैं पलटते समय जेसीबी से रोक गया है वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव- अमित द्विवेदी ने आरोप लगाते हुये कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया जा रहा है और वही नगर पालिक निगम के महापौर – अध्यक्ष – निगम अधिकारी की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन कार्य करवाया जा रहा है जिसमे आये दिन इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित में आवेदन पत्र देकर कंपनी प्रबंधन एवं निगम के अधिकारियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने हेतु पत्र दिया गया है और बताते हैं कि अगर कार्यवाही न होती है तो आगे धरना प्रदर्शन के साथ कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधिमंडल द्वारा आन्दोलन किया जायेगा ।

उक्त घटनास्थल एवं कोतवाली थाना में कांग्रेस प्रदेश सचिव- अमित द्विवेदी, रामशिरोमणि शाहवाल, सुदामा कुशवाहा, प्रवीण सिंह (मंटू), लखनलाल शाह, रमेश दुबे, चंद्रभूषण सिंह, अभिषेक दुबे, दीपक दुबे, पप्पू शाह, उग्रसेन शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...