ग्वालियर -जजेज कॉलोनी में न्यायाधीश के बंगले पर तैनात होमगार्ड कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पुत्र व भाई ने खुदकुशी पर संदेह जताया है। इनका आरोप है कि जिस टीन शेड पर फांसी का फंदा लगाया, उसकी ऊंचाई अधिक है और कुर्सी भी नहीं गिरी है। पुलिस को मृतक की तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन विवाद का उल्लेख करते हुए लिखा है कि इसकी जानकारी एपीसी हर्षाना व परिजन को है।

विश्वविद्यालय सीएसपी मुनीष राजौरिया ने बताया कि रायसिंह (50) निवासी बरोली, मौ (भिंड) हाल निवास कुम्हरापुरा होमगार्ड में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी जजेज कॉलोनी मेंे विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी जाकिर हुसैन के 44 नंबर बंगले पर थी। शुक्रवार की रात 9 बजे रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे। सुबह जब दूसरा कर्मचारी लक्ष्मण मांझी बंगले पर पहुंचा तब वह गैरेज के टीन शेड में साफी के फंदे से झूल रहे थे। लक्ष्मण की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रायसिंह बड़े पुत्र के साथ यहां रहते थे अौर पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं।
नोट में गांव में जमीनी विवाद की बात लिखी: पुलिस को मृतक की तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने गांव में जमीन पर कब्जा कर परेशान किए जाने व इसकी जानकारी एपीसी हर्षाना और घर वालों को होने की बात लिखी है। इस संबंध में एपीसी रंजीत सिंह हर्षाना ने बताया कि राय सिंह पारिवारिक कारणों से परेशान थे। लोकसभा चुनाव से पहले बताया था कि पटवारी ने उनकी जमीन किसी ओर के नाम पर चढ़ा दी है अौर उसे धमकियां दी जा रही हैं। राय सिंह काफी पूजा-पाठ करते थे। उन्होंने एसडीएम के यहां से कहीं अोर ड्यूटी लगाने की गुहार की थी। तब उनकी रजामंदी से ही यहां पर रात की ड्यूटी लगाई गई थी
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal