Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो घंटे में धराशायी हुआ गुंडे का रसूख से खड़ा किया दो मंजिला मकान,२० जगह की कार्यवाही

इंदौर- नगर निगम की रिमूवल टीम ने विजय नगर थाना क्षेत्र की राधिका कुंज और स्वर्णबाग कॉलोनी में गुंडे शेख मुख्तियार पिता शेर खां के 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्थ किए। टीम ने करीब 80 हजार वर्गफीट जमीन मुक्त कराई। टीम सुबह सात बजे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन विजय नगर थाना टीआई व सीएसपी के आठ बजे बाद आने से 8.30 बजे अवैध निर्माण के रूप में बने गोडाउन तोड़ने का काम शुरू किया गया। टीम ने मुख्तियार के सामने अवैध रूप से बना उसका दो मंजिला मकान भी तोड़ा।
निगम उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक राधिका कुंज कॉलोनी की गली में बने गोडाउन में 10-15 कारें रखी हुई थीं। संभवतः यहां कारों की डेंटिंग, पेंटिंग व रिपेयरिंग की जाती थी। इसके पास ही एक अन्य गोडाउन में प्रिंटिंग मशीन रखी थी। यह काफी वजनी होने से इसे निकालना संभव नहीं था। एक अन्य गोडाउन में लांड्री का संचालन हो रहा था। इसकी मशीनरी भी हटाना संभव नहीं था। यहां भी मशीनों को बचाकर शेड तोड़ा गया। टीम ने दो निर्माणाधीन भवन भी तोड़े। एक गोडाउन में फर्नीचर व्यापारी ने करीब तीन लाख रुपए की अलमारियां रखी थीं।
मुख्तियार के सामने तोड़ा मकान
रिमूवल टीम करीब 10 बजे मुख्तियार का दो मंजिला मकान तोड़ने पहुंची। यह करीब 10 साल पहले बना था। यहां परिवार के लोगों से घर का सामान निकलवाया गया। गुंडे ने लाखों रुपए इंटीरियर पर खर्च किए थे। कार्रवाई के दौरान एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र भी पहुंचीं। इसी दौरान विजय नगर थाने की पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्तियार को लेकर पहुंची और उसके सामने उसका मकान तोड़ा गया। इसमें करीब दो घंटे लगे। इससे पहले आसपास बने घरों से लोगों को निकाला गया।
दुकान-गोडाउन संचालकों को दिए दो घंटे
निगम अधिकारियों ने रोड किनारे के गोडाउन व दुकान संचालकों को सामान निकालने के लिए दो घंटे का समय दिया था। रिमूवल टीम के कर्मचारियों ने भी सामान निकालने में मदद की। इसके बाद गोडाउन और दुकान तोड़ी गईं। इस दौरान एलआईजी से रिंगरोड की ओर जाने वाले वाहनों को रोड के एक हिस्से पर डायवर्ट किया गया और दूसरी ओर की सड़क बंद कर दी गई। इस कारण रोड पर कुछ समय ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
अवैध निर्माण से मिलते थे 12 लाख रुपए प्रतिमाह
मुख्तियार ने राधिका कुंज व स्वर्णबाग कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर एक हजार से छह हजार वर्गफीट तक के गोडाउन बना रखे थे। जानकारों के मुताबिक मुख्तियार को इन गोडाउनों व दुकानों से 10 से 12 लाख रुपए किराया प्रतिमाह मिलता था।
इन पर हुई कार्रवाई
17 टीनशेड वाले गोडाउन और शोरूम
02 निर्माणाधीन भवन
01 मकान
कार्रवाई में लगा अमला
2 पोकलेन व 4 जेसीबी
200 कर्मचारी रिमूवल टीम के
5 पुलिस थाने और डीआरपी लाइन के 100 जवानों बल
मुख्तियार के ये थे अवैध कब्जे
1. प्लाट नं. सी-10, राधिका कुंज कॉलोनी
2. खसरा क्र 657/01, 657/02 भरत कुमार जैन का प्लॉट
3. जी-1 एमआर-9 रोड, यो बाइक शोरूम, दिलवाला पान दुकान, ट्रूबा द सॉल्युशन
4. प्लॉट ई-5 से ई-8 राधिका कुंज
5. डी-10 राधिका कुंज (यहां किचन चल रहा था)
6. 1500 वर्ग फीट में अवैध कब्जा
7. डी-10 के पास राधिका कुंज
8. डी-10 राधिका कुंज
9. डी-9 राधिका कुंज (लांड्री)
10. डी-12 राधिका कुंज
11. डी-13 राधिका कुंज
12. 116 स्वर्णबाग कॉलोनी
13. 116 स्वर्णबाग कॉलोनी के सामने
14. सी-13 राधिका कुंज
15. अंश फेब्रिकेटर्स के पास
16. सी-13 राधिका कुंज के पास
17. एमआर-9 रोड एसके हार्डवेयर, डिवाइन फर्नीचर
18. 116 स्वर्णबाग (यहां बने मकान में मुख्तियार रह रहा था)
19. 116 स्वर्णबाग (यहां दो निर्माणाधीन भवन थे)
वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर बचे निर्माणों पर करेंगे कार्रवाई
मैं एक महीने पूर्व इस जोन पर आया हूं। राधिका पैलेस में ये निर्माण मेरे आने के पहले हुए हैं। उस क्षेत्र में अब भी 50 से ज्यादा अवैध निर्माण हैं। निगम के वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर हम उस क्षेत्र में कार्रवाई करेंगे।
उमेश पाटीदार, जोनल अधिकारी जोन नंबर 8
वरिष्ठ अफसर निर्णय लेंगे
पुलिस द्वारा दी गई सूची के आधार पर हमने राधिका कुंज व स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाए। वह पूरी कॉलोनी अवैध है और वहां बने अन्य निर्माणों का हटाया जाना पॉलिसी मैटर है। रोड किनारे व अन्य निर्माण दो-तीन वर्षों में हुए हैं। जब ये निर्माण हुए थे, तब निगम के इस क्षेत्र के अफसरों को ध्यान रखना था। कायदे ये उन अफसरों से जांच व पूछताछ होना चाहिए, लेकिन इस पर निर्णय वरिष्ठ अफसर ही लेंगे।
-देवेन्द्र सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम
गुंडे बदमाशों में पुलिस-प्रशासन का खौफ होना चाहिए
पुलिस से मिली सूची के आधार पर निगम ने गुंड के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। पुलिस या अन्य सूत्रों से जब भी हमें अवैध तरीक से निर्माण किए जाने की सूचना मिलती है।, निगम द्वारा उस पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे गुंडे-बदमाशों में पुलिस-प्रशासन का खौफ होना चाहिए।
आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त
अवैध निर्माण होते गए और अधिकारी आंख मूंदे बैठे रहे
राधिका कुंज व स्वर्णबाग कॉलोनी में मुख्तियार ने दो से तीन साल में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध निर्माण किया। इस दौरान जोन नंबर 8 में तीन से चार अधिकारी बदले, लेकिन किसी ने भी यहां हो रहे अवैध निर्माण रोकने की कार्रवाई नहीं की। इस जोन के भवन निरीक्षक व भवन अधिकारी ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। चार महीने पहले भी निगम ने इस क्षेत्र में एमआर-9 रोड के किनारे तीन-चार अवैध गोडाउन और दुकान तोड़ी थी, लेकिन फिर से वहां नए गोडाउन बन गए।
इस जोन पर पहले रहे अफसर बोले-
चार महीने पहले चार दुकानें तोड़ी थीं
मैं इस जोन पर करीब नौ महीने तक रहा था। चार महीने पहले मैंने वहां पर रोड किनारे अवैध रूप से चार दुकानों को तोड़ा था। उसके बाद वहां फिर से नई दुकानें व गोडाउन बन गए।
– वैभव देवलासे (पूर्व जोनल अधिकारी )
मेरे कार्यकाल में वहां कोई निर्माण नहीं हुआ
राधिका कुंज और स्वर्णबाग कॉलोनी में मेरे कार्यकाल में किसी तरह का अवैध निर्माण नहीं हुआ।
– सुरेश चौहान (पूर्व जोनल अधिकारी- करीब एक साल से ज्यादा रहे)
बिल्डिंग परमिशन की शिकायतें नहीं आती थीं
मैं उस जोन पर जरूर रहा, लेकिन बिल्डिंग परमिशन से संबंधित शिकायतें मेरे पास नहीं आती थीं। उस समय के जो भवन अधिकारी थे, वही इस तरह के मामलों को देखते थे।
-अभय राठौर (पूर्व जोनल अधिकारी- दो से तीन साल रहे)
मौजूदा अधिकारी बोले-
चार महीने पहले तोड़ा था एक भवन
मुझे इस जोन पर आए नौ महीने हुए हैं। इस इलाके में रोड किनारे जो अवैध निर्माण हुए थे, चार महीने पहले उनमें से एक पर हमने कार्रवाई की थी। वहां पर अवैध रूप से कब्जे कर पहले होटलें बना ली गई थीं।
-दौलतसिंह गुंडिया, मौजूदा भवन अधिकारी जोन नंबर 8
पार्षद बोले- देर ही सही जनहित में दुरस्त हुई कार्रवाई
निगम के वार्ड नंबर 37 के पार्षद संजय कटारिया ने कहा कि वे पिछले दो साल से लगातार निगमायुक्त व कलेक्टर को इस कॉलोनी में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत कर रहे थे, अभी तक चार पत्र लिख चुके थे। निगम ने देर से ही सही, लेकिन यहां पर दुरस्त और जनहित में कार्रवाई की।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...