बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ बैढन कोतवाली अंतर्गत गोभा चौकी का मामला है फरियादी जितेंद्र कुमार राउत ने अपने मुर्गी फार्म से समर्सियल पम्प चोरी का मामला 17/07/2019 को लिखित सूचना गोभा चौकी में दर्ज कराया था लेकिन लगभग महीनों बीतने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाई न

होता देख पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से न्याय की गुहार लगाई है।फरियादी का कहना है कि बगल वाले के कमरे से हमारे कमरे की जाली तोड़ कर चोरी की गई है जो साफ दिख रहा था उसके बाद भी कोई कार्यवाई न होना गोभा चौकी पुलिस पर सवालिया निशान लगाता है। वैसे भी गोभा चौकी प्रभारी जहाँ भी रहे वही काफी चर्चा में रहे है।।
फरियादिया का कहना है कि जब से हमने पुलिस में शिकायत किया है तब से आरोपी पड़ोसी अपने यहाँ गांजा शराब पीने वाले दोस्तों से उनके ऊपर दबाव बना रहा है कि अपनी शिकायत वापस ले लो नही तो अंजाम बुरा होगा । फरियादिया ने पुलिस अधीक्षक से जान माल सहित समर्सियल पम्प दिलाये जाने की अपील की है।।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal