Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरपंच पति ने जनपद अफसरों पर बरसाईं गोलियां, एडीईओ की मौत

ग्वालियर-
 
मुरैना ग्राम पंचायत में हुए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य की शिकायत व जांच करने से खफा नंदपुरा सरपंच के पति ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की एसयूवी कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार में सवार जनपद जौरा के एडीईओ (सहायक विकास विस्तार अधिकारी) की मौत हो गई, जबकि पंचायत इंस्पेक्टर व शिकायतकर्ता जख्मी हो गए। घटना जौरा थाना क्षेत्र के बिलगांव-कुम्हेरी के बीच की है।
 
नंदपुरा पंचायत की सरपंच आरजू देवी के खिलाफ गांव में ही रहने वाले सुभाष सिकरवार ने निर्माण कार्यों में घोटाले की शिकायत की थी। इसकी जांच जौरा जनपद के पंचायत इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह सिकरवार कर रहे थे। सरपंच का पति रामकिशोर सिकरवार इससे नाराज था। शाम शिकायतकर्ता सुभाष सिकरवार एडीईओ शिवचरन शाक्य व इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिकरवार को अपनी एसयूवी से जौरा जनपद से मुरैना लौट रहे थे। इसी दौरान सरपंच पति अपनी स्कॉर्पियो कार से पीछे लग गया।
 
एसयूवी के कांच फूटे… शिकायतकर्ता को भी गोली लगी, जैसे-तैसे तेज गति से गाड़ी भगाकर बचाई जान : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सरपंच पति व उसके साथियों ने बंदूकों से शिकायतकर्ता की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायर किए। फायरिंग से आगे चल रही एसयूवी का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। कार की बीच की सीट पर बैठे एडीईओ शिवचरन शाक्य को एक गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक-एक गोली लगने से सुभाष व जगन्नाथ जख्मी हो गए। शिकायतकर्ता सुभाष सिकरवार का बेटा सौरभ गाड़ी को भगाकर ले गया। इसके बाद आरोपी कुम्हेरी की ओर भाग निकले। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक सिटी कोतवाली टीआई अतुल सिंह घायल फरियादियों के बयान दर्ज कर शून्य पर कार्रवाई कर रही थी।
 
पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी भी ठोकी : आरोपियों की गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि सबलगढ़ से लौट रहे सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार व जिलाध्यक्ष भाजपा केदार सिंह यादव की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। हालांकि जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...