बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 05/08/2019 को *”विश्व स्तनपान सप्ताह”* कार्यक्रम 1 से 7अगस्त 2019 तक जनजागरूकता कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिसमे आज एक निजी होटल में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुआ ।

वही महिला बाल विकास कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि जन्म से 1 घंटे के अंदर मां का दूध शिशु को जरूर पिलाएं जो अमृत के समान है 0 से लेकर 6 माह तक मां का दूध ही पिलाये बाहर का पानी वगैरह कुछ न खिलाए- पिलाये, मां को पौष्टिक भोजन के साथ – साथ सब्जी फल दाल का जूस सेवन जरूर कराये और स्तनपान सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सचिव – सरपंच – वार्ड पार्षद – जनप्रतिनिधि सभी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये और प्रत्येक मंगलवार को मंगल दिवस पर आंगनबाड़ी के सहायिका द्वारा किशोरियों को बुलाकर शादी विवाह की उम्र एवं शरीर विकास इत्यादि के बारे में बताये और वही समय – समय पर टीकाकरण – पोलियो पिलाने एवं स्तनपान हेतु जनजागरूकता वृहद रुप करे ।
उक्त मीडिया कार्यशाला में उपस्थित मुख्य रूप से उपस्थित महिला बाल विकास अधिकारी- प्रवेश मिश्रा, सलाहकार- दीक्षा दास, मीडिया प्रभारी- अर्चना वर्मा, पीआरओ- बीके शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal