कटनी / जनपद शिक्षा केंद्र बड़वारा के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला बड़वारा के चपरासी द्वारा वहां के 4 छात्रों की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई। इधर मामला प्रकाश में आने के बाद विभागीय अमले तथा प्रधानाध्यापक द्वारा बड़वारा थाना पहुंचकर

रिपोर्ट कराई गई। थाना प्रभारी हरवचन सिंह ने बताया कि बालक बड़वारा में शुक्रवार को कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षक संतलाल बच्चों को पढ़ा रहा था इस दौरान स्कूल का चपरासी जयप्रकाश मिश्रा कमरे में पहुंचा और वहां रखी टेबल पर बैठ गया और छात्रों को बुलाकर कुछ सवाल किया और बारी-बारी छात्रों को बुलाकर बेरहमी से पीटने लगा शिक्षक संतलाल भी वहीं बैठा रहा। विभाग को जानकारी होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्य जुगल किशोर चौरसिया को जांच के निर्देश दिए। संकुल प्राचार्य ने बताया कि सभी के बयान ले लिए गए हैं और हेड मास्टर गोविंद जाहिया को शोकाज़ नोटिस जारी कर दिया गया है ।
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal