बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 24/25 जुलाई 2019 की रात्रि में को पूर्व में थाना बैढन अन्तर्गत रिलायंस पावर प्लांट शासन में हुई चोरी की खुलासा हुआ ।

जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन में लगातार अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत बैढन कोतवाली थाना नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में विगत दिवस 24 घण्टे के अंदर एक बिल्डिंग मशीन एवं तीन बंडल केबल वायर की चोरी गयी थी जो चोरी का सामान आरोपी – जागबली सिंह गोंड पिता -अंबा सिंह उम्र 19 वर्ष, सुरेश कुमार पिता – सवाईलाल पनिका उम्र 26 वर्ष, जागबली बैगा पिता – बीरशाह बैगा उम्र 30 वर्ष, बृजेन्द्र पनिका पिता सवाईलाल पनिका उम्र – 23 वर्ष सभी निवासी झांझी टोला एवं रघुवीर सिंह पिता – मनराखन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी – हर्रहवा जिला सिंगरौली को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की गयी तो जीटीसी इंडिया कंपनी की 01 वेल्डिंग मशीन 03 बंडल पावर केबिल वायर चोरी करना स्वीकार किया और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गयी कुल कीमत ₹50 हजार रुपये का समान जप्त कर अप. क्र. 532/19 धारा 457, 380 भारतीय दंड विधान के तहत बैढन पुलिस ने न्यायालय में पेश किया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली नगर निरीक्षक- अरुण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक- प्रियंका मिश्रा, एएसआई – उग्रभान वर्मा, प्र.आर. सुरेंद्र पाण्डेय, प्र.आर.अरविंद चतुर्वेदी, पिंटू राय, आ. खेमान, रविनंदन सिंह तोमर, रवि सिंह, इंद्रेश शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, म.आर. वर्षा पाण्डेय सैनिक – सेतबन्धु पाठक की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal