बढ़ता कारवाँ BK NEWS//सिंगरौली//सरई//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- सरई थाना में जब से टी आई अनूप सिंह ठाकुर ने पदभार संभाला है तब से मादक पदार्थो और अवैध कार्यो के प्रति लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही उसी कार्यवाही के तहत आज सरई पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक महिला शान्ति तिवारी पति छोटेलाल तिवारी उर्फ कल्लू उम्र 47 वर्ष निवासी घोघरा थाना सरई अपने साथ बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रही है जिसके बाद सरई पुलिस निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के निर्देशन में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर ग्राम घोघरा पहुँचकर जब संदेही शान्ति तिवारी की तलाशी ली गई तो बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमत लगभग 12000 रुपये रखा पाया गया जिसके बाद आरोपी महिला को एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर अप. क्र. 267/19 धारा 8/20(ख) के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई

उक्त कार्यवाही में सरई टी आई अनूप सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक प्रमोद, रोहित, सहायक उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह,प्रधान आरक्षक मानेखान,आरक्षक वंश लाल प्रजापति ,आरक्षक सदन कुमार ,आरक्षक सुनील यादव,आरक्षक जितेन्द्र अहिरवार,आरक्षक रविशंकर, आरक्षक मुकेश इवनाती, महिला आरक्षक मीना धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal